क्या सुशांत सिंह राजपूत कोई बड़ा खुलासा करना चाहते थे?

जहाँ सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड ने कई बड़े राज अपने पीछे छोड़ दिए है वही ये खबर भी चर्चा में है कि सुशांत बॉलीवुड की हसीं दुनिया के बारे में कई बड़े राज खोलने वाले थे। सुशांत अपने बेबाक अंदाज़ और खुल कर बोलने के लिए काफी प्रसिद्द रहे है।
काफी कम समय में अच्छा ख़ासा नाम कमाने में कामयाब रहे सुशांत ने हाल ही में लीग से हटकर फिल्म करना शुरू कर दिया था। MS धोनी जैसी सुपर हिट्स देने के बाद और सोनचिरैया में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके सुशांत ने शेखर कपूर की पानी भी साइन की थी।
कई खबरों में ये बोला जा रहा है कि सुशांत की माली हालत ठीक ना होने के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया। लेकिन हाल ही में उनकी संपत्ति का आंकलन करीब 60 करोड़ निकला है जिससे ऐसी खबरें खारिज होती नज़र आती है।
सूत्रों की माने तो विगत 6 महीने में सुशांत के हाथ से करीब 7 फिल्म्स निकल गयी। सुशांत बिहार की एक मध्यम- वर्गीय परिवार से थे और कुछ अलग और अच्छा करने के ज़ज़्बे की बदौलत ही वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमा पाए। अपनी मुस्कराहट से दर्शकों और अपने आस-पास के लोगो का दिल जीत लेने वाले सुशांत काफी पढ़े-लिखे और गहन विचारों वाले व्यक्तियों में से एक थे।
सबकुछ इतना सही चल रहा हो फिर एक एक कर 6-7 फिल्म्स हाथ से कैसे निकल गयी? आखिर सुशांत ऐसा क्या जान चुके थे की उनके द्वारा साइन की हुई फिल्म्स किसी और कलाकार को दे दी गयी ? क्यों सुशांत की पूर्व-मैनेजर दिशा ने सुशांत की सुसाइड से 5 दिन पहले ही अपनी बिल्डिंग से कूद कर जान दे दी ? क्या ये सब महज एक इत्तेफाक़ है या वाकई सुशांत कोई ऐसा राज़ इस इंडस्ट्री के बारे में जान चुके थे जो की कई अदाकारों को पता नहीं होना चाहिए ?
पुलिस हर एक पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है और आला अफसर भी अभी कोई टिपण्णी नहीं दे रहे है। देखते है की ये जांच पड़ताल क्या नया रुख लेती है परन्तु ये जरूर सच है कि सुशांत अपने साथ कई बड़े राज़ पीछे छोड़ गए है।
आपको क्या लगता है कमेंट कर के बताये अपने विचार YoViews पर।