Opinion

आपको सच में शर्म आनी चाहिए, जया बच्चन जी

जया बच्चन जी, आपको शर्म आनी चाहिए। लेकिन इसलिए नहीं कि रवि किशन भी बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। बल्कि इसलिए कि आज बॉलीवुड न जाने किन किन चीज़ों से जुड़ गया है।

संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ और पहले ही दिन गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने धमाका कर दिया। रवि किशन ने, जो कि खुद एक फ़िल्मी सितारे हैं, कहा कि बॉलीवुड आज ड्रग्स का अड्डा बन गया है और इसे साफ़ करने की ज़रुरत है। वैसे तो इस बात में हंगामा खड़ा करने जैसी कोई बात नहीं है, फिर भी हंगामा हुआ। और हंगामा इसलिए हुआ क्यूंकि रवि किशन की ये बात कुछ फ़िल्मी बुद्धिजीवियों को नागवार गुज़री।

रवि किशन के बयान पर पलटवार करते हुए राज्य सभा सांसद और सिनेमा जगत की प्रख्यात अदाकारा जया बच्चन जी ने कहा की कुछ लोग जान बूझ कर बॉलीवुड को बदनाम करने की साज़िश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। ज़ाहिर सी बात है कि उनका इशारा रवि किशन के तरफ था। और अंतिम में उन्होंने कहा कि उन्हें शर्म आती है कि रवि किशन जैसे लोग भी बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं।

जया बच्चन जी, आपको शर्म आनी चाहिए। लेकिन इसलिए नहीं कि रवि किशन भी बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। बल्कि इसलिए कि आज बॉलीवुड न जाने किन किन चीज़ों से जुड़ गया है। जया जी, आपको इसलिए भी शर्म आनी चाहिए क्यूंकि आप जैसे लोग हीं पक्षपात को बढ़ावा देते हैं। वो आप लोग हीं हैं जो बॉलीवुड में फैले गन्दगी को साफ़ करके के बजाये उसपे पर्दा डालने की कोशिश करते हैं।

जया जी, आप दोहरी मानसिकता की शिकार हैं। आप जैसे लोग सामाजिक नहीं होते हैं। आप जैसे लोग सिर्फ अपना फायदा देखते हैं। और अगर ऐसी बात नहीं है तो आपको उस समय शर्म क्यों नहीं आयी जब आपके बॉलीवुड के ही एक उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत के केस में मुंबई पुलिस 66 दिन तक ऍफ़आईआर तक दर्ज़ नहीं कर पायी थी। आपको उस समय शर्म क्यों नहीं आयी जब रिया चक्रबर्ती ने ये खुद बयान दिया कि वो ड्रग्स का व्यापर करती हैं और फिर भी बॉलीवुड के कई बुद्धिजीवी उनको गंगा सा पवित्र बताने में जुटे थे। आपको उस समय शर्म क्यों नहीं आयी जब आपके बॉलीवुड की हीं एक हीरोइन को कोई हरामखोर कह गया। कसम से, अगर आप बॉलीवुड की सच्ची सुभचिन्तक हैं तो उस समय तो आपको सड़क पे उतर जाना चाहिए था।

आखिर कंगना रनौत ने क्या ग़लत पूछा आपसे कि अगर सुशांत की जगह अभिषेक बच्चन होते और उनकी जगह श्वेता बच्चन नंदा होतीं तब भी आप ऐसे ही बॉलीवुड के इस गटर को बचा रही होतीं? ये एक सच्चाई है कि बॉलीवुड आज ड्रग्स का सबसे बड़ा बाज़ार है। और ये ड्रग्स की लत बहुत तेज़ी से सबको अपने चपेट में ले रही है। और इस समस्या का समाधान इस पे पर्दा डाल कर नहीं होगा। बल्कि इस को स्वीकार कर और इसके ख़िलाफ़ अभियान चला कर ही होगा।

और रवि किशन ने ऐसा क्या ग़लत कह दिया कि आपको इतना गुस्सा और इतनी शर्मिंदगी हो गयी। माना आप अपने घर में जिस थाली में कहती हैं उसमे छेद नहीं करतीं। लेकिन क्या आप गंदे थाली में खाना खातीं हैं? क्या आप अपने रसोई की सफाई नहीं करती हैं?

जया जी, आज बॉलीवुड को भी सफाई की ज़रुरत है। और इससे ज्यादा आप जैसे बहरूपियों को सच में शर्म करने की ज़रूता है। क्योंकि बॉलीवुड की सफाई आज या कल होकर हीं रहेगी। लेकिन अपने ज़मीर की सफाई आप लोगों को खुद करनी पड़ेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button